एम्प्लॉइज  के  लिए  करें  खास  

मौजूदा  दौर  में  हर  एम्प्लॉई  चाहता  है  कि  वर्कप्लेस  पर  उसे  काम  के  बदले  वेतन  के  साथ  एक  अच्छा  अहसास  भी  मिले । अब  आप  भी  अपने  एम्प्लॉइज  के  लिए  कर  सकते  है  कुछ  खास  काम ।

चुनौंती  दें                       

अगर  आप  एम्प्लॉइज  को  हमेशा  ऊर्जावान  बनाए  रखना  चाहते  हैं  तो  उन्हें  नई  चुनौंतियां  देना  शुरू  करें  या  कोई  समस्या  हल  करने  के  लिए  कहें । जब  एम्प्लॉइज  को  बडी  जिम्मेदारी  देते  हैं  तो  वे  ज्यादा  लगन  से  काम  करने  लगते  हैं । 

पुरस्कार  दें

कंपनी  के  एम्प्लॉइज   को  अच्छा  महसूस  करावने  के  लिए  आप  उन्हें  बेहतर  प्रदर्शन  पर  पुरस्कृत  कर  सकते  हैं । सिर्फ  साल  में  एक  बार  प्रमोशन  देने  की  बजाय  अगर  आप  पूरे  साल  अलग -अलग  मौकों  पर  कर्मचारियों  को  रिवार्ड  देते  हैं  तो  इसका  पॉजिटिव  असर  होता  हैं ।

विश्वास  पैदा  करें   

आपको  वर्कप्लेस  पर  पारदर्शिता  का  माहौंल  पैदा  करना  चाहिए । अपने  टीम  मेंबर्स  से  कोई  बात  छुपानी   नहीं  चाहिए । आपको  एम्प्लॉइज  के   अंदर  विश्वास  पैदा  करना  चाहिए । एम्प्लॉइज  के  लिए  मैनेजर  ही  सब  कुछ  होता  है । ऐसे  में  आपको  कभी  भी  उनका  विश्वास  नहीं   तोडना  चाहिएए बल्कि  उनकी  हर  समस्या  को  सुलझाने  का  प्रयास  करना  चाहिए । इससे  एम्प्लॉइज  भी  कंपनी  के  प्रति  अपनी  जिम्मेदारियां  का  सही   तरह  से  निवर्हन  करने  लगता  है । बडे  फैसले  लेने  से  पहले  एम्प्लॉइज  से  विचार - विमर्श  करना  चाहिए ।

रोल  को  समझाएं 

हर  एम्प्लॉई  जानना  चाहता  है  कि  वह  जो  काम  कर  रहा  हैंए कंपनी  के  लिए  उसकी  वैल्यू   क्या  है । चाहे  इंजीनियर  हो  या  सेल्स  प्रोफेशनलए हर  कोई  वैल्यू  चेन  में  अपनी  पोजीशन  को  समझना  चाहता  है ।  आपको  हर  एम्प्लॉई  को  बताना  चाहिए  कि  संस्थान  को  आगे  ले  जाने  में  उसका  कितना  महत्व  है । इससे  एम्प्लॉई  प्रोत्साहित   होता  है । 

स्किल्स  में  करें  निवेश     

टीम  के  हर  सदस्य  की  कमियों  और  खूबियों  के  बारे  में  पता  हो । इससे  उन्हें  अपनी  कमियों  को  दूर  करने  के  लिए  प्रेरित  कर  सकते  हैं  और  खूबियों  का  सही  इस्तेमाल  कर  सकते  हैं ।  हर  इंसान  से  गलती  होती  है । इसलिए  किसी  एम्प्लॉई  से  गलती  होने  पर  डांटने  के  बजाय  सुधार  करने  के  लिए  प्रेरित  करें ।