बेहतर  संवाद  के  लिए  खास  टिप्स

प्रभावी  संवाद  सबसे  महत्वपूर्ण  लाइफ  स्किल्स  में  शामिल  हैं । चाहे  सामाजिक  मामला  हो  सा  कामकाजी अगर  आप  बेहतर  तरीके  से  अपनी  बात  को  पेश  करना  जानते  हैं  तो  आप  सफल  हो  सकते  हैं । जानते  है  कि  कैसे  आप  बेहतर  संवाद  स्थापित  कर  सकते  हैं -

विषय  की  तैयारी  करें

अगर  ऑडियंस  यह  महसूस  करेगी  कि  आपको  अपने  विषय  की  ज्यादा  जानकारी  नहीं  है  तो  लोग  आपकी  ओर  ध्यान  नहीं  देंगे । इसलिए  लेटेस्ट  फैक्टस  और  फिगर्स  की  जानकारी  रखें  और  उन्हें  सही  तरह  से  पेश  करें । अपनी  तैयार  के  लिए  आप  लोगों  की  मदद  ले  सकते  हैं । 

  विचार  को  क्रमबद्ध  करें

आपको  लोगो  के  सामने  अपने  विचारों  को  क्रमबद्ध  तरीके  से  पेश  करना  चाहिए । आपको  सबसे  पहले  स्थितिए चुनौती  और  फिर  सबक  के  बारे  में  बताना  चाहिए । इससे  आपकी  ऑडियंस  आपकी  बात  को  बेहतर  तरीके  से  समझ  पाती  है  और  आपसे  जुड  पाती  हैं । 

बात  को  जटिल  न  बनाएं

प्रभावी  संवाद  के  लिए  आवश्यक  है  कि  आप  जटिल  से  जटिल  विषय  को  भी  सिंपल  बनाकर  पेश  करें । आपको  बातों  को  मजेदार  तरीके  से  कहने की  कला  विकसित  करनी  चाहिए । ऑडियंस  को  समझकर  अपनी  बात  कहनी  चाहिए । आपको  कहानी  के  रूप  में  अपनी  बात   को  पेश  करना  चाहिए । सक्सेस  स्टोरी  के  रूप  में  कही  गई  बात  का  लोगो  पर  बहुत  ज्यादा  असर  होता  है । 

लोगों  को  भी  सुनें

आपको  ऑडियस  के  समय  का  पूरा  सम्मान  करना  चाहिए । अगर  आप  मुख्य  संदेश  पर  फोकस  करें  तो  लोग  आपका  सम्मान  करेंगे । आपको  एक  ही  बात  को  बार - बार  दोहराने  से  बचना  चाहिए । अगर  अरप  ऑडियंस  की  बात  ध्यान  से  सुनते  हैं तो  इससे  ऑडियंस  का  आपके  ऊपर  विश्वास  बढता  हैं  और  अपनी  बातों  में  भी  सुधार  कर  संवाद  को  प्रभावी  बना  सकते  हैं । 

अच्छी  तरह  जुडें

अगर  ऑडियंस  के  साथ  सही  तरह  से  जुड  पाते  हैं  तो  वह  तल्लीन  होकर  बात  सुनती  है । पूरे  जोश  के  साथ  ऑडियंस  से  संवाद  स्थापित  करना  चाहिए । बोलते  समय  चेहरे  पर  एक  मुस्कान  होनी  चाहिए । संदेश  को  प्रभावी  बनाने  के  लिए  ऑडियंस  से  संवाद  के  बारे  में  फीडबैक  जरूर  लेना  चाहिए ।