जॉब मार्केट में छाए रहें 

आज के दौर में जॉब मार्केट लगातार बदल रहा है। अब रिक्रूटर भी जॉब के लिए बेस्ट कैडिडेट खोजने पर जोर दे रहे है। ऐस में जॉब मार्केट में छाए रहने के लिए करने होगें खास प्रयास 

उत्सुकता दिखाएं 

अगर आप साथियों से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते है तो आपको अपनी सीमाओं को तोड़ना होगा। और कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। आप जिस इंडस्ट्री में जॉब करना चाहते है उसके बारे में उत्सुकता दिखाने होगी। आपको इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों के बारे में समझने की कोशिश करनी चाहिए आपमें एनालिटिक स्किल्स होना भी जरूरी है। 

विविधता पर ध्यान दें 

अब कई कंपनिया पूरी दुनिया में अपना बिजनेस फैला रही है। ऐसे में आपको भी अपने विचारों में विविधता लानी चाहिए आपके अंदर हर तरह के लोगों के साथ और हर परिस्थिति में काम करने की क्षमता होनी चाहिए आपको ऐ साथ कई तरह के कार्य करने में दक्षमा हासिल करनी चाहिए। 

प्रभावी नेटवर्क बनाएं 

आपको वर्कप्लेस पर अच्छे प्रोफेशनल रिलेशन बनाने चाहिए आपको जॉब मार्केट में आगे रहने के लिए इंटर पर्सनल स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए आपके पास जितने ज्यादा लोगों का नेटवर्क होगा आपको फायदा भी उतना ही होगा इसलिए आपको हर तरह के लोगों से संपर्क रखना चाहिए। 

टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करें 

आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अच्छी तरह से अपनी नेटवर्किग करनी चाहिए और ऑनलाइन टेंडस को पहचानकर उन्हे फॉलो करना चाहिए आपको ऑनलाइन जगत का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करना चाहिए आपको इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों से खुद को जॉब मार्केट के अनुरूप ढालना चाहिए 

ऑफलाइन इंटरेक्शन करें 

कई एम्लॉई ऑनलाइन प्रेजेंस के चक्कर में लोगों से व्यक्तिगत मिलना जुलना ही भूल चुके है। ऐसे में वे किसी के भी साथ अच्छे संबध नही बना पाते अगर आपको कलीग दो सीट छोड़कर बैठा है तो उसे ईमेल पर जवाब देने से बचें लोगों से ज्यादा से ज्यादा ऑफलाइन इंटरेक्शन करे लोगों के पास जाकर अपनी बात कहने से संबंध अच्छे बनते है। इन संबंधों से जॉब मार्केट में आपकी एक अच्छी छवि बनती है।