वर्कप्लेस पर मनोबल बना रहे 
 

अगर कंपनी में सीनियर लीडर्स आसानी से उपलब्ध न हों और अपनी राय जाहिर करने का मौका न मिले तो एम्प्लॉइज परेशान हो सकते है। इससे एम्प्लॉइज का मनोबल गिरता है और कंपनी को नुकसान हो सकता है। लीडर्स की जिम्मेदारी है कि वर्कप्लेस पर सबका मनोबल बना रहे। जानते है मनोबल बनाए रखने के तरीके. 
मूल कारण पता करें 

सीनियर लीडर्स को पता करना चाहिए कि एम्प्लॉइज के मनोबल गिरने का क्या कारण है। टीम मेंबर्स के बीच में कहासुनी या किसी सुपरवाइजर की तरह से एम्प्लॉइज पर लिया गया कोई एक्शन भी उनका मनोबल गिरा सकता है। इस तरह के मामलों पर ध्यान दें और एम्प्लॉइज के प्रयासों को महत्व दें।
 
उदाहरण पेश करें 

टीम का मनोबल बढाने के लिए लीडर्स को उदाहरणों का सहारा लेना चाहिए। लीडर को उसी तरह से पेश आना चाहिए, जिस तरह से वह एम्प्लॉइज को देखना चाहती है। इसका अर्थ है कि लीडर को पॉजिटिव ,प्रमाणिक ,अच्छा और सबकी पहुंच में होना चाहिए। 
 
कंपनी कल्चर को सुधारें 

अगर कंपनी तरक्की कर रही है, पर कंपनी में पारदर्शिता नहीं है या एम्प्लॉई महसूस करता है कि कंपनी में उसकी बात नहीं सुनता है तो इससे एम्प्लॉई के मनोबल पर बुरा असर पडता है। आपको कंपनी में एक ऐसा कल्चर विकसित करना चाहिए, जहां ईमानदारी ,खुलापन और नियमित संवाद का स्थान हो। 
ऑफबीट काम करें 

अगर टीम का मनोबल बढाना है तो आपको कुछ एक्टिविटीज करनी चाहिए। आपको इमोशनल कनेक्ट के लिए टीम को आउटडोर ट्रिप की प्लानिंग करनी चाहिए। छोटे छोटे इवेंट्स जैसे बर्थडे सेलिब्रेशन और ईयर एंड स्प्रिट को ऊंचा बनाए रख सकते है। 

नियमित रूप से कनेक्ट रहें 

वर्कप्लेस पर अपने एम्प्लॉइज का मनोबल बढाने के लिए कॉमन प्लेटफॉर्म  का इस्तेमाल कर सकते है और नियमित रूप से कनेक्ट रह सकते हैं। फीडबैक व आइडियाज के लिए नियमित पूछें। एप्म्लॉइज द्वारा उठाए गए विषयों पर बात करें । इस दौरान भविष्य के बिजनेस प्लान्स की घोषणा कर सकते है।