रिमोट एम्प्लॉइज से मजबूत बॉण्डिगं
आजकल ज्यादातर कंपनियो में बडी संख्या में एम्प्लॉइज अलग - अलग स्थानों में अपना काम पूरा करते हैं । सीनियर लीडर्स प्राय : अलग - अलग जगहों पर बैठी टीम्स की जिम्मेंदार लेते हैं । टीम स्प्रिट और कोलाबोरेशन के मजबूत से के लिए जरूरी है कि सीनियर लीडर्स टीम मेंबर्स के साथ बेहतर तरीके से कनेक्ट हों । जानते हैं कि सीनियर्स लीडर्स दूर बैठे एम्प्लॉइज के साथ किस तरह से कनेक्ट हो सकते हैं -
खुद मिलें
टेक्नोलॉजी ने वर्चूअल इंटरेक्शन को काफी आसान बना दिया है, लेकिन आपको इसे संवाद का एकमात्र जरिया नहीं समझना चाहिए । आपको टीम मेंबर्स सं व्यक्तिगत रूप से मिलने का प्रयास करना चाहिए । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वेब कॉन्फ्रेंस अच्छा तरीका हैए पर व्यक्तिगत रूप से मिलना भी जरूरी होता है ।
नियमित जुडाव रखें
दूर बैठे एम्प्लॉइज लीडरशिप से डिसकनेक्ट महसूस कर सकते हैं । ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित रखना बहुत जरूरी है । अलग - अलग लोकेशन पर बैठे एम्प्लॉइज से नियमित रूप से संपर्क में रहें । उनकी बातो को ध्यान से सूनें ।
पहचान दें
दूर बैठे एम्प्लॉइज को प्रेरित करने के लिए आपको ठोस उपाय करने चाहिए । आपको खास उनके लिए रिवार्ड प्रोग्राम आयोजित करने चाहिए । जो लोग अलग -अलग जगहों पर बैठकर काम कर रहे हैं, आपको उनमें से बेस्ट परफॉर्मर्स को खोजकर आगे बढाना चाहिए ।
कस्टमाइज अप्रोच
रिमोट एम्प्लॉइज के साथ बॉण्डिंग करना एक सतत यात्रा है । आपको साइंटिफिक टूल्स जैसे सर्वे और एनालिटिक्स की मदद से अपनी एम्प्लॉइज मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी को मजबूत बनाना चाहिए । इस तरह आप पता लगा सकते हैं कि दूर बैठकर काम करने वाला कौनसा एम्प्लॉई बेहतर प्रर्दशन कर रहा है और कौन खराब काम कर रहा है ।
विकास के अवसर
दूर बैठकर काम करने वाले एम्प्लॉइज को अक्सर यहीं चिंता सताती है कि उन्हे कॅरियर में आगे में आगे बढने के अच्छे अवसर मिलेंगे या नहीं । उन्हे लगता है कि मैनेजर दूर बैठा हुआ है । ऐसे में उसे परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी नहीं मिल पाएगी । आपको रिमोट एम्प्लॉइज के लिए निवेश करना चाहिए और उन्हे आगे बढने के विशेष अवसर देने चाहिए ।