रिमोट एम्प्लॉइज से मजबूत बॉण्डिंग
आजकल ज्यादातर कंपनियों में बडी संख्या में एम्लॉइज अलग - अलग स्थानो से अपना काम पूरा करते हैं । सीनियर लीडर्स प्राय: अलग - अलग जगहों पर बैठी टीम्स की जिम्मेदार लेते हैं । टीम स्प्रिट और कोलाबोरेशन के मजबूत सेंस के लिए जरूरी है कि सीनियर लाडर्स टीम मेंबर्स के साथ बेहतर तरीके से कनेक्ट हों । जानते है कि सीनियर लीडर्स दूर बैठे एम्प्लॉइज के साथ किस तरह से कनेक्ट हो सकते हैं -
खुद मिलें
टेकनोलॉजी ने वर्चुअल इंटररेक्शन को काफी आसान बना दिया हैए लेकिन आपको इसे संवाद एकमात्र जरिया नहीं समझना चाहिए । आपको टीम मेंबर्स को व्यक्तिगत रूप से मिलने का प्रयास करना चाहिए । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वेब कॉन्फ्रेंस अच्छा तरीका हैए पर व्यक्तिगत रूप से मिलना भी जरूरी होता है ।
नियमित जुडाव रखें
दूर बैठे एम्प्लॉइज लीडरशिप से डिसकनेक्ट महसूस कर सकते हैं । ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित रखना बहुत जरूरी हैं । अलग -अलग लोकेशन पर बैठे एम्प्लॉइज से नियमित रूप से संपर्क में रहें । उनकी बातो को ध्यान से सुनें ।
पहचान दें
दूर बैठे एम्प्लॉइज को प्रेरित करने के लिए आपको ठोस उपाय करने चाहिए । आपको खास उनके लिए रिवार्ड प्रोग्राम आयोजित करने चाहिए । जो लोग अलग - अलग जगहों पर बैठकर काम कर रहे हैंए आपको उनमें से बेस्ट परफॉर्मर्स को खोजकर आगे बढाना चाहिए ।
कस्टमाइज अप्रोच
रिमोट एम्प्लॉइज के साथ बॉण्डिंग करने करना एक सतत यात्रा है । आपको साइंटिफिक टूल्स जैसे सर्वे और एनालिटिक्स की मदद से अपनी एम्प्लॉइज मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी को भी मजबूत बनाना चाहिए । इस तरह आप पता लगा सकते हैं कि दूर बैठकर काम करने वाला कौन - सा एम्प्लाई बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और कौन - सा खराब काम कर रहा हैं ।
विकास के अवसर
दूर बैठकर काम करने वाले एम्प्लॉइज को अक्सर यही चिंता सताती है कि उन्हें कॅरियर में आगे बढने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे या नहीं । उन्हें लगता है कि मैनेजर दूर बैठा हुआ है । ऐसे में परफॅर्मेंंस के बारे में जानकारी नहीं मिल पाएगी । आपको रिमोट एम्प्लॉइज के लिए निवेश करना चाहिए और उन्हें आगे बढने के विशेष अवसर देने चाहिए ।