एरोगेंट एम्प्लॉई से ऐसे करें डील 

कुछ एम्प्लॉइज खुद को टीम और प्रोजेक्ट से बडा मानते हैं। इस तरह के एम्प्लॉइज के अंदर सब कुछ जानने का भाव होता है। वे खुद को इतना ज्यादा महत्व देते हैं कि उनके आसपास के कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी भी प्रभावित होने लगती है। जानते हैं कि लीडर्स इस तरह के वर्कर्स को किस तरह से डील कर सकते है 
 
प्रतिक्रिया न दिखाएं 

आपको इस तरह के अभिमानी एम्प्लॉइज के स्टेटमेंट और एक्शन्स पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। अगर आप ऐसा करेगें तो इससे उन्हें पावर मिलेगी और वे आपको ज्यादा परेशान करेगें। आपको दर्शाना चाहिए कि आप उन्हें इग्नोर कर रहे हैं, पर उन पर निगाह भी रखनी चाहिए। 
 
योग्य काम दें 

अभिमानी एम्प्लॉई कभी भी टीम के साथ मिलकर काम को पूरा नहीं कर पाएंगा। इसलिए उसे टीम के साथ न रखे। आप उसे ऐसा काम पूरा करने के लिए कहें , जिसमें एक व्यक्ति का रोल महत्वपूर्ण होता है। आप उसे रिसर्च या एनालिटिक्स जैसा काम दे सकते है। इससे वह अन्य एम्प्लॉइज के साथ कम से कम इंटरक्शन करेगा और आपकी टीम को कोई परेशानी नहीं होगी। 
संक्षिप्त इंटरेक्शन रखें 

आपको एरोगेंट एम्प्लॉई के साथ संक्षिप्त इंटरेक्शन रखना चाहिए। आपको सीधे सवाल करने चाहिए । इससे आपके जीवन और काम में भी कम से कम व्यवधान होगा। आपको एरोगेंट एम्प्लॉई को सुधारने की कोशिश में नहीं लगना चाहिए। इससे आपकी ऊर्जा ही नष्ट होगी। 
 
सहानुभूति दिखाएं 

आपकी टीम का एरोगेंट एम्प्लॉई कठोर हो सकता है। आपको इस तरह के एम्प्लॉई के साथ बिज्र बनाने के लिए सहानुभूति दर्शानी चाहिए। इस तरह आप प्रभावी तरीके से संवाद कर पाएंगें। इससे उसे पता लगेगा कि कहीं न कहीं समस्या है और उसे सुलझाने के लिए कदम उठाना आवश्यक है । 
 
चीजों पर फोकस बनाएं 

एरोगेंट एम्प्लाई  गैरजरूरी चर्चा और लंबी मीटिंग्स में समय बर्बाद कर सकता है। इससे वर्कप्लेस का माहौल खराब होता है। इस स्थिति में आपका ध्यान नहीं भटकना चाहिए। आपको बडी पिक्चर पर फोकस करना चाहिए। आपको शांत रहकर समय पर काम समाप्त करने को पूरा महत्व देना चाहिए।