अपनी टीम से लें सही फीडबैक
अगर आप कंपनी को मजबूत बनाना चाहते है तो आपके अन्दर टीम मेंबर्स से सही फीडबैक लेने की कला होनी चाहिए । इससे पता लगता है कि आप सही दिशा में जा रहें है या नहीं । जानते है की आप कंपनी में टीम मेंबर्स से सही फीडबैक कैसे प्राप्त कर सकते है
जुड़व पैदा करें
पारदर्शी फीडबैक और ईमानदार संवाद के लिए जरूरी है कि कंपनी में जुड़ाव का वातावरण हो। कंपनी तिमाही इनगेजमेंट सर्वे आयोजित कर सकती है। कंपनी के मैनेजर्स को असोसिएट्स के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए विशेष कोचिंग दी जा सकती है ।
आंखें खुली रखें
मैनेजर्स व अन्य सीनियर लीडर्स को फ्लोर और अपनी आंखें और कान खुले रखने चाहिए ताकि वह फीडबैक मिल सके जो आमतौर पर एम्प्लॉइज देने से हिचकिचाते हैं। कोलाबोरेटिव वर्कस्पेस पर ऐसा करना आसान होता है।
मीटिंग्स आयोजित करें
आपको टीम मेंबर्स के साथ इस तरह की मीटिंग्स आयोजित करनी चाहिए , जहां सीनियर - जूनियर की भावना के बिना हर व्यक्ति को अपनी पूरी बात कहने का मौका मिले । इस तरह की मीटिंग्स में मिला फीडबैक कंपनी के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। यहां पर आपको युवा एम्प्लॉइज की बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए ।
पहचान जरूरी न हो
कई कंपनी के एम्प्लॉइज इस वजह से अपनी बात शेयर नहीं कर पाते है , क्योंकि उन्हें डर रहता है कि ऐसा करने पर कंपनी उनका नुकसान कर सकती हैं। एम्प्लॉइज का बिना डर के अपना फीडबैक शेयर करना जरूरी है। फॉर्मल फीडबैक फॉर्म में बिना पहचान बताए फीडबैक दिए जाने की व्यवस्था कर देने से एम्प्लॉइज को काफी सहूलियत हो सकती है। इससे उनके मन का डर भी निकल जाता है और कंपनी को सही फीडबैक भी मिल जाता है ।
ओपन कल्चर तैयार करें
टाउन - हॉल मीटिंग्स , सर्वे और फीडबैक सेशन्स की मदद से आप पता कर सकते है कि कंपनी की एम्प्लॉइज क्या सोच रहे है। यह भी सच है कि आपके द्वारा तैयार किए गए वर्क कल्चर से तय होता है कि आपको किस तरह का फीडबैक मिलेगा । अगर आप खुद तार्किक है तो आपके एम्प्लॉइज भी ईमानदारी से बताएं कि वे कंपनी के बारे क्या सोच रहे हैं।