स्टाफ बनेगा जवाबदेह......

अगर आप वर्कप्लेस पर बेहतर परिणाम चाहते हैं तो आपको अपने स्टाफ को जवाबदेह बनाना होगा। इसके लिए आपको अपने हर एम्प्लॉई की जिम्मेदारी तय करनी होगी। जवाबदेही तय होने पर संस्थान की तरक्की सुनिश्चित होगी। जानते है  कि एम्प्लॉई को जवाबदेह कैसे बनाएं। 
 
संवाद बनाए रखें 

सीनियर मैनेजमेंट की एप्म्लॉइज के साथ नियमित मीटिंग करनी चाहिए और उनकी बातो को ध्यान से सुनना चाहिए। लक्ष्य तय करते समय टीम के सदस्यों की राय भी लेनी चाहिए। इससे एम्प्लॉइज में संदेश जाएगा कि आप उन्हें महत्व देते है। इससे वे जिम्मेदार बनेगें। 
 
आगे बढने की छूट दें 

अगर आप अपने एम्प्लॉइज को जवाबदेह बनाना चाहते हैं तो आपको उन्हें आगे बढने की छूट देनी होगी। लोग खुद तय करना चाहते हैं कि क्या चीज काम करती हैं और क्या नहीं । इसलिए उन्हें प्रयेग करने की छूट देना जरूरी हैं। उन्हें फीडबैक दें और प्रोसेस में सीखने के लिए प्रेरित भी करें। 
 
भरोसा करें 

अगर आप अपने एम्प्लॉइज पर भरोसा नहीं करते हैं तो आप कभी भी उन्हें जवाबदेह नहीं बना सकते। इसलिए अपनी टीम पर भरोसा करें । अगर आप उनके साथ समझदार व्यक्ति की तरह पेश आएंगें तो वे भी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह  से निभाने की कोशिश करेगें। उन्हें ड्यूटी दें और रिजल्ट्स आने तक इंतजार करें। 
 
असपष्टता दूर करें 

आपको कंपनी की इंटरनल प्रोसेस को क्लीयर रखना चाहिए। आपके निर्णय बिलकुल स्पष्ट होने चाहिए। काम के दौरान पैदा होने वाले हर तरह के कन्फ्यूजन को दूर करने से टीम मेंबर्स बेहतर तरीके से काम करते है। अगर कोई टीम पूरी तरह से अकाउंटेबल है तो वह इनोवेशन को महत्व देगी और परफॉर्मेस में सुधार की कोशिश भी करेगी।
डर को दूर रखें 

अगर कोई एम्प्लॉई अपने टारगेट्स पूरे नहीं कर पा रहा है तो इसका कारण पता करें। उसे समझाएं, पर कठोर सजा न दें। अगर आप वर्कप्लेस पर होने वाली गलतियों के लिए एम्प्लॉइज को कठोर दंड देने लगेंगे तो इससे डर का माहौल पैदा होगा और एम्प्लॉइज कभी भी खुलकर काम नहीं कर पाएंगें। लोगों को गलतियां करने और उनसे सीखने करने और उनसे खीखने की छूट मिलनी चाहिए।