सक्सेस के लिए सच का सहारा
कुछ लोग वर्कप्लेस पर झूठ का साहारा लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं । लेकिन वे कभी भी पूरी तरह से सफल नहीं हो पाते हैं । अगर आप वर्कप्लेस पर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो सच का सहारा लेना सीखें ।
टारगेट पूरा करें
बॉस के द्धारा तय किए गए टारगेट को समय पर पूरा करें । अगर आप ऐसा नहीं कर पाए हैं तो मीटिंग में झूठ बोलने से बचें । आपका झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगा । स्पष्ट करें कि आप टारगेट क्यों पूरा नहीं कर पाए । क्या आपको काम समझ में नहीं आया या समय पर पूरे संसाधन मिले । जब तक आप अपनी समस्या नहीं बताएंगे एआपको समाधान नहीं मिलेगा ।
अपनी योग्यता बढ़ाएं
आपको वर्कप्लेस पर लगातार अपनी योग्यता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए । अगर आप को लगता है कि आपके अंदर किसी खास स्किल का अभाव है तो यह बात बॉस को बताएं । बॉस से उस स्किल को सीखने में मदद लें । बॉस से अपनी स्किल के अनुरूप ही काम लें और उसे सही तरह से सूरा करके बताएं कि आप कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं ।
समय पर ऑफिस आएं
आपको समय पर ऑफिस पहुंचना चाहिए और अपने जरूरी काम निपटाने चाहिए । ऐसा न हो कि आपसे पहले आपका बॉस दफ्तर में मौजूद हो । इससे आपकी छवि खराब होती हैं । अगर बॉस आपसे ऑफिस आने का समय पूछे तो गलतबयानी न करें । आप लेट आने का कारण बता सकते हैं ।
गलत आरोप लगाने से बचें
अगर करम के दौरान आपसे कोई गलती हो जाती हैं तो आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए । ऐसा न हो कि आप अपना बचाव करने के लिए किसी अन्य कलीग को फंसा दें । गलती स्वीकार करने पर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता हैए नहीं तो आप पूरे दिन डरे - डरे रहते हैं ।
नैतिक रूप से सही रहें
वर्कप्लेस छोड़ते समय लाइट बंद करनी चाहिए और ऑफिस की एक्सेसरीज को घर ले जाने से बचना चाहिए । ऑफिस में नैतिक रूप से सही रहना चाहिए । अगर आपके सामने कोई गलत काम हो रहा है तो उसमें भागीदार बनने के बजाय सीनियर मैनेजमेंट को जानकारी देनी चाहिए ।