सुधारें टीम में वर्क एथिक्स
अगर आप वर्कप्लेस पर एक अच्छी टीम बनाना चाहते हैं तो आपको एथिक्स पर काम करना होगा । आपको वर्कप्लेस पर काम करना होगा । आपको वर्कप्लेस पर ऐसा कल्चर बनाना होगाए जहां प्रोडक्टिविटी और हयूमन रिसोर्स को बूस्ट मिले । इसके लिए लीडरशप को पहल करनी होगी । जानते हैं कि टीम में वर्क एथिक्स में कैसे सुधार कर सकते हैं
ओपन कम्यूनिकेशन
किसी भी टीम के लिए संस्थान की वैल्यू और एथिक्स की वैल्यू की बात हो तो क्लीयरिटी होना जरूरी हैं । टीम लीडर्स को अपनी टीम के सदसयों के साथ नियमित रूप से वैल्यूज पर संवाद करना चाहिए । कंपनी के विश्वास और विचारों के बारे में टीम के सदस्यों को बताना बहुत आवश्यक होता हैं । इससे कस्टमर को भी कंपनी की सोच के अनुरूप ही एक अच्छा एक्सपीरियंस मिल जाता हैं ।
ट्रेनिंग प्रोग्राम
क्ंपनी को वर्क एथिक्स के बारे में एम्प्लॉइज को प्रशिक्षित करने की कोशिश करनी चाहिए । इसके लिए ऐसी एक्टिविटीज डिजाइन करनी चाहिए कि कंपनी के वर्क एथिक्स को मजबूती मिले । इस तरह की एक्टिविटीज अलग - अलग रोल्स और डिपार्टमेंटस को ध्यान में रखकर डिजाइन करनी चाहिएए क्योंकि सिंगल प्रोग्राम सबकी जरूरत को पूरा नहीं कर सकता ।
प्रशंसा और पुरस्कार
वर्कप्लेस पर एक रिवार्ड सिस्टम तैयार करें, जो पॉजिटिव वर्क एथिक्स को प्रोत्साहित करें । प्रशंसाए पुरस्कार और पहचान देने से एम्प्लॉइज हमेशा वर्क एथिक्स के प्रति मोटिवेटेड रहते हैं । इसके लिए एचआर हेडस चाहें तो सालाना अप्रेजल में ग्राहकों की शिकायत के निवारण और टीम वर्क को शामिल कर सकते हैं ।
रोल मॉडल बनें
अगर वर्कप्लेस एक लीडर को रोल मॉडल की तरह मानने लगे तो फिर कंपनी के नियमों और सिद्धातों को एम्प्लॉइज के लिए अपनाना आसान हो जाता हैं । टॉप मैनेजमेंट को इस तरह से खुद को पेश करना चाहिए कि कंपनी का हर व्यक्ति उन्हें फॉलो करने का प्रयास करे । टीम लीडर कोच या ट्रेनर के रोल में रहना चाहिए । लीडर को हर लेवल पर काम के तराकों को स्पश्ट करके और लक्ष्यों का सही निर्धारण करके एम्प्लॉइज को सषक्त बनाना चाहिए । टीम मेंबर्स की परफॅार्मेस के आकलन का भी स्पष्ट होना चाहिए ।