वर्कप्लेस हर काम जरूरी है
वर्कप्लेस पर हर तरह के लोग होते हैं । कुछ लोग हर काम में रूचि दिखाते हैं तो कुछ लोग अपने काम से मतलब रखते हैं और उन्हें कंपनी के महत्वपूर्ण काम से कोई मतलब नहीं होता । किसी काम को छोटा गैरजरूरी मानकर नजरअंदाज करना गलत है । आपको वक्रप्लेस पर हर काम को महत्व देना चाहिएए तभी आपको सक्सेस मिलेगी ।
सीखने की आदत
अगर आप अपने काम में माहिर हैं तो आपको ऑफिस के दूसरे कार्यो में भी महारत हासिल करने का प्रयास करना चाहिए । इसके लिए आपके अंदर सीखने की आदत होनी चाहिए । नई चीजें नहीं सीखेंगे तो नए काम कभी नहीं कर पाएंगे । इसलिए सीखना शुरू करें । इससे तय कर पाएंगे कि कौनसा काम किस तरह से करना हैं ।
रूचि जगाएं
अगर काम में रूचि पैदा कर लेते हैं तो फिर आपको तनाव नहीं होता और काम अपने आप बेहतर होता जाता है । इसलिए जो भी काम करें, पूरी रूचि के साथ पूरा करें ।
दूसरे कामों की समझ
ज्यादातर एम्प्लॉइज कंपनी में सिर्फ वही काम करते हैं, जो उन्हें दिया जाता है । इसके हटकर वे कुछ भी करना नहीं चाहते, फिर वह चाहे कितना ही जरूरी क्यों न हो । इससे एम्प्लॉई का नुकसान होता है । इससे एम्प्लॉई का विकास रूक जाता है । कंपनी और खुद के ग्रोथ के लिए जरूरी है कि मूल काम से जुडे दूसरे कामों के बारे में भी आपको जानकारी हो और उन्हें भी आप बेहिचक कर सकें ।
मेहनत पर पानी न फिरे
हो सकता है कि वर्क प्रेशर की वजह से आपको ऑफिस के काम बेकार के नजर आने लगें, पर इसका मतलब यह नहीं कि आप उन्हें छोड दें । आपको अपनी टू- डू लिस्ट में हर काम को जगह देनी चाहिए । कभी - कभी बहुत छोटे से लगने काम न होने पर पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है । ऐसे में बाद में पछताना पडता है कि फलों काम को छोडकर अच्छा नहीं किया। इसलिए किसी काम को छोटा समझकर टालने से बचें ।
हर काम का महत्व
आपको पता नहीं है कि किस काम की क्या वैल्यू है ? या फिर किस काम से सैलेरी बढेगी ? ऐसे में अपनी सामान्य बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए और जान लेना चाहिए कि हर काम का अपना एक महत्व होता है । यहीं से आपकी तरक्की सुनिष्चित होती है ।