आपको है टीम पर पूरा भरोसा

वर्कप्लेस पर सफलता हासिल करने के लिए टीम लीडर को अपनी टीम पर पूरा भरोसा होना चाहिए। अविश्वास के माहौल में सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती।

सही लोगों को पहचानें

आपको टीम में ऐसे लोग मिल जाएंगे जो काम करने के बजाय चापलूसी में विश्वास करते हैं। बतौर टीम लीडर आपको ऐसे लोगों को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए। आपको ऐसे लोगों को हतोत्साहित करना चाहिए। ऐसे लोग मेहनती लोगों में अविश्वास पैदा कर सकते हैं।

बातों में हो तारतम्य

अगर आपकी बातों में एकरूपता नहीं होगी तो टीम मेंबर्स आप पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। एक लीडर के रूप में आपकी बातों और कामों में अंतर नजर नहीं आना चाहिए। आपको अपनी छवि एक मजबूत लीडर की बनानी चाहिए। आपको जूनियर्स के साथ जुड़ने का भी प्रयास करना चाहिए। इससे उनकी निगाह में आपकी छवि सुधरती है।

लेते रहें फीडबैक

अगर आप नियमित रूप् से टीम से फीडबैक लेते हैं तो काम से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं और टीम में विश्वास पैदा होता है। कई बार फीडबैक लेने से टीम में चल रही नेगेटिव चर्चाओं के बारे में समय रहते पता लग जाता है और आप अविश्वास खत्म कर सकते हैं।