आपने एम्प्लॉई को निकाल दिया
किसी भी टीम लीडर के लिए अपने किसी एंप्लॉई को कंपनी से बाहर निकालना काफी मुश्किल काम होता है। लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं, जब आपको अपने एंम्प्लॉई को कंपनी से बाहर करना पडता है। आपको इसके बाद की स्थितियों पर काबू रखना जरूरी है।
टीम को जानकारी दें
टीम से किसी एक एंप्लॉई को बाहर निकालने का असर पूरी टीम पर पडेगा। यहां तक कि उन्हें अपनी जॉब सिक्योरिटी की चिंता भी सता सकती है। ऐसे में आपको अपनी टीम से बातचीत कर उन्हें अच्छा मेसेज देने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि वे बिना उलझन के कंपनी मे अपना काम करते रहें।
धैर्य से सुने बातें
ज्ब किसी एम्प्लॉई की जॉब चली जाएगी तो वह काफी परेशान होगा। गुस्से में वह आपसे गलत व्यवहार भी कर सकता है, पर आपको खुद पर काबू रखना चाहिए और ज बवह अपनी बात पूरी कर ले, तो उसे समझाने की कोशिश करनी चाहिए।
टीम को करें मोटिवेट
किसी एंप्लॉई को टीम से निकालने के बाद आपको अपनी टीम को दुबारा प्रोत्साहित करने की जरूरत पडती है। इसके लिए टीम से समय समय पर मिलते रहने चाहिएं आप हर एंम्प्लॉई से उनके काम के बारे में बातचीत कर सकते है। आप उन्हें काम करने नए तरीके भी बता सकते हैं।
मेहनत का दें पुरस्कार
कंपनी का हर एंम्प्लॉई सोचता है कि उसे अपने अच्छे काम के लिए बॉस की ओर से तारीफ मिलें। इसीलिए बतौर मैनेजर आपको हर एंम्प्लॉई को कंपनी से जोडे रखते है और वह काम में भी क्रिएटिविटी दिखा पाता है।
तनाव को रखें दूर
अगर आप चाहते है कि कंपनी से किसी अन्य एंम्प्लॉई को निकालने की नौबत न आए, तो आपको उनके सुझावों के माध्यम से एम्प्लॉई अपने मन की बात कह देते हैं। एंम्प्लॉइज को यह भी बताएं कि कंपनी के विकास में उनकी बडी भूमिका है। इससे एंम्प्लॉइज अच्छा महसूस करेंगे और उनके मन का डर भी निकल जाएगा।