बहाना बनाता है आपका एम्प्लॉई 

हर टीम में कुछ एम्प्लॉइज ऐसे होते है, जो बात.बात में बहाना बनाते हैं। वे समय पर काम पूरा नहीं करते , न ही समय पर ऑफिस आते है। इससे मैनेजर को चीजों को मैनेज करने में काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। ऐसे वर्कर्स को डील करने के लिए रखें कुछ बातों का खयाल.
 
कारण पता करें 

सीनियर लीडर्स को इस समस्या का कारण पता करना चाहिए और जानना चाहिए कि आखिर टीम मेंबर हर बार बहाने क्यों बनाता है। कोई खास समस्या होने पर कंपनी छूट दे सकती है। लेकिन आपको हर लेवल पर बात करनी चाहिए और एम्लॉई के वयवहार को समझने की कोशिश करनी चाहिए।   
 
ओपन डिस्कशन करें

आपको बहानेबाज एम्प्लॉई के साथ ओपन डिस्कशन करना चाहिए। सीनियर लीडर को टीम मेंबर को रचनात्मक फीडबैक देना चाहिए। आपको उस एम्प्लॉई को समझाना चाहिए कि उसकी परफॉमेंस में क्या कमी है और इससे पूरी टीम पर क्या असर पड रहा है। आपकों मासिक परफॉमेंस रिव्यूज की मदद से एम्प्लॉइज के काम की गुणवत्ता जांचनी चाहिए। 
नई चुनौतियां दे

कई मामलों में ऐसा भी होता है कि एम्प्लॉई को मौजूदा जॉब से कोई प्रेरणा नहीं मिलती है और वह बहाने बनाने लगता है। ऐसे मामलों में आपको उस एम्प्लॉई को नई चुनौतियां और जिम्मेदारियां देनी चाहिए ताकि वह पूरे जोश के साथ अपने काम को पूरा कर सके। 
 
अकाउंटेबिलिटी तय करें

बहानेबाज एम्प्लॉई को पता होना चाहिए कि किस तरह का व्यवहार स्वीकार किया जाएगा और किस तरह का व्यवहार करने पर सजा मिल सकती है। सीनियर लीडर्स को वर्कप्लेस पर अकाउंटेबिलिटी का माहौल पैदा करना चाहिए। बहानेबाज एम्प्लॉई  को जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 
 
दृढ लीडर बनें 

आपको टीम मेंबर्स के सामने एक दृढ लीडर बनना चाहिए। आपको अपने टीम मेंबर्स को बता देना चाहिए कि किस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको अपने टीम मेंबर्स की लिमिट तय करनी चाहिए और उसके उल्लघन पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। आपके व्यवहार और बातचीत से आत्मविश्वास झलकना चाहिए।