आयुष्मान भारत
आम बजट 2018 - 19 में भारत सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा करते हुए देश के 40 से 50 करोड़ लोगों को इलाज में रू 5 लाख तक की मदद करने के उददेश्य से ष् आयुष्मान भारत ष् योजना की घोषणा की हैं । इस योजना में प्रतिवर्ष प्रति परिवार को रू 5 लाख का लाभ कवर दिया जाएगा । प्रस्वावित योजना में लक्षित लाभार्थी 10 करोड़ से अधिक परिवार शामिल होंगे । ये परिवार एसपीसीसी डाटा बेस पर आधारित गरीब और कमजोर वर्ग के आबादी वाले लोग होंगे । आयुष्मान भारत में चालू केन्द्र प्रायोजित योजनाएँ "राष्ट्रीय स्वास्थय बीमा योजना तथा वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना" समाहित होंगे ।