प्रधानमन्त्री मातृत्व वन्दना योजना

केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल ने 17 फरवरी, 2017 को मातृत्व सहायता स्कीम को क्रियान्वित करने की मंजूरी दी, जिसके तहत बच्चे को स्तनपान कराने वाली माँ को रू 6000 दिए जाएँगे । यह योजना केवल पहली सन्तान के लिए ही होगी । महिला को प्रारम्भ में गर्भवस्था के पंजीकरण पर रू 1000 मिलेंगे और इसके बाद कम - से - कम प्रसव पूर्व जाँच के बाद रू 2000 मिलेंगे और बच्चे के जन्म के पंजीकरण के बाद शेष राशि दी जाएगी । वर्ष 2010 से संचालित इन्दिरा गाँधी मातृत्व सहयोग योजना के स्थान पर यह योजना के स्थान पर यह योजना लाई गई हैं ।