केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड
केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड ( सीपीसीबी ) का गठन जल ( प्रदूषण, निवारण, एवं नियन्त्रण ) अधिनियम, 1974 के अर्न्तगत सितम्बर, 1974 में किया गया था । इस बोर्ड के प्रमुख कार्यो में जल प्रदूषण के निवारण एवं नियन्त्रण द्धारा राज्यों के विभिन्न क्षेंत्रो में कुओं और नदियों की स्वच्छता को सुधारने तथा देश में वायु प्रदूषण के निराकरण व निवारण के लिए वायु गुणवता में सुधार करना शामिल हैं ।