भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ( आईआरडीएआई ) भारत सरकार का एक प्राधिकरण ( एजेन्सी ) हैं जिसका मुख्य उददेश्य पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा करना, बीमा उद्योग का क्रमबद्ध विनियम, संवर्द्धन तथा सम्बन्धित व आकस्मिक मामलों पर कार्य करना हैं । भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण उपभोक्ता के हितों को सुनिश्चित करने के लिए बीमा कम्पनियों का निरीक्षण करता हैं । इस प्राधिकरण का मुख्यालय हैदराबाद में हैं ।