भारतीय चिकित्सा परिषद
भारतीय चिकित्सा परिषद ( एमसीआई ) की स्थापना भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम, 1933 के तहत वर्ष 1934 में की गई थी, जिसे वर्ष 1956 में निरस्त कर नए रूप में अधिनियमित किया गया । एमसीआई का मुख्य कार्य स्नातक और स्नातकोतर दोनो के लिए समान चिकित्सा शिक्षा का संरक्षण करना, स्थायी पंजीकरण/ मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता के साथ डॉक्टरो का अन्नतिम पंजीकरण, तथा चिकित्सा योग्यता के लिए विदेशी देंशो के साथ पारस्परिक आदान - प्रदान करना हैं ।