भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड
शेयर बाजार और कारोबार को विनियमित और नियन्त्रित करने तथा निवेशकों के हितों को सुरक्षा प्रदान करने के उददेश्य से 12 अप्रैल, 1988 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ( सेबी ) की स्थापना की गई । सेबी का मुख्य कार्य प्रतिभूति बाजार का विनिमय, निवेशकों के हितो की सुरक्षा, म्यूचुअल फण्डस का पंजीकरण, प्रतिभूति व्यापार से जुड़े संगठनों के कार्यकलापो का निरीक्षण तथा उनका पंजीकरण एवं उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना हैं ।