भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ), भारत की सर्वोच्च मौद्रिक नियामक संस्था हैं । यह भारत के सभी बैंकों को संचालित करता हैं । इसकी स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के अन्तर्गत, 1 अप्रैल, 1935 को की गई । प्रारम्भ में इसका मुख्यालय कोलकाता में था, जिसे वर्ष 1937 में मुम्बई स्थानान्तरित किया गया । भारत में मौद्रिक स्थिरता प्राप्त करने की दृष्टि से बैंक नोटों के निर्गमन को विनियमित करना सामान्य रूप से देश हित में मुद्रा और ऋण प्रणाली संचालित करना, अत्यधिक जटिल अर्थव्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए आधूनिक मौद्रिक नीति फ्रेमवर्क तैयार करना आदि इसके कार्य हैं ।