आमेर का किला
आमेर ( जयपुर ) कस्बा मूलत मीना शासको ने बसाया था, जिसे कछवाहा वंश के शासकों ने जीत कर अपनी राजधानी बनाया । आमेर दुर्ग का निर्माण राजा मान सिहं ने कराया था । यह दुर्ग लाल बहुला पत्थर एवं संगमरमर से निर्मित हैं तथा पहाड़ी के चार स्तरों पर बना हैंए जिसमें सभी में एक विशाल प्रांगण हैं । इस दुर्ग में दीवान - ए - आम, दीवान - ए - खास, शीश महल ( जय मन्दिर ) तथा सुख निवास आदि निर्मित हैं । इसे आमेर दुर्ग या आमेर महल भी कहा जाता हैं । इस दुर्ग का निर्माण 1592 ई. में पूर्ण हुआ था तथा 1727 ईण् तक प्रयोग में रहा । दुर्ग के भीतर देवी शिला को समर्पित एक मन्दिर निर्मित हैं । वर्ष 2013 में युनेस्कों द्धारा इसे विश्व विरासत स्थल घोषित कर दिया गया ।