एलिफेण्टा  की  गुफाएँ

एलिफेण्टा  की  गुफाएँ महाराष्ट्र के  मुम्बई ( गेटवे आफॅ इण्डिया ) से 12 किमी की  दूरी  पर  स्थित हैं । इसे धारापुरी  की  गुफा  भी  कहते  हैं । यह  एक  छोटा द्धीप  हैं । यहाँ  कुल  सात  गुफाएँ  हैं, जो  दो  समूह  बड़ा हैं, जो  दो  समूह में  हैं । पहला  समूह बड़ा हैं, जिसमें पाँच  हिन्दूओं  की गुफाएँ  हैं । इन  गुफाओं  में  दक्षिण  भारतीय मूर्तिकला  की  तर्ज  पर  चटटानों  को  काटकर  मूर्तियाँ  बनाई  गई  हैं, जो  शैव  सम्प्रदाय का  परिचायक हैं  तथा भगवान  शिव  को  समर्पित  हैं । दूसरा  समूह  छोटा  हैंए तथा  इसमें  दो  बौद्ध गुफाएँ  हैं । शिव  की  गुफा  में  खम्भेदार मण्डप  खुला  प्रांगण  तथा  गलियारा  हैं । इन  गुफाओं  को  वर्ष 1987 में  युनेस्को  द्धारा विश्व  विरासत स्थल की  सूची  में  शामिल किया  गया।