चम्पानेर - पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान
यह गुजरात राज्य में स्थित हैं । चम्पानेर - पावागढ़ पुरातात्विक पार्कए पावागढ़ की पहाड़ी की तलहटी और उसके इर्द - गिर्द स्थित हैं । यह ज्वालामुखी प्रस्फुटन के लावा बहने से बनी पहाड़ी ढलानों एवं पठारों से घिरी हुई हैं । पहाड़ी के शीर्ष पर कालिका माता का मन्दिर हैं । इस उद्यान में बृहत स्तर पर उत्खनित पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक परिसम्पतियाँ हैं । यहाँ 16वीं शताब्दी में एक हिन्दू राज्य की राजधानी के अवशेष प्राप्त हुए हैं । जिनमें किलेए प्रासादए धार्मिक इमारतेंए आवासीय आहातेए कृषि के अवशेष के साथ - साथ 8वीं - 14वीं शताब्दी के अनेक स्थल भी हैं । इन स्मारकों में 38 स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दायरे में हैं । इसे वर्ष 2004 में युनेस्को द्धारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल कर लिया गया ।