गोवा के चर्च
16वीं - 17वीं शताब्दी के बीच पुराने ( वेल्हा ) गोवा में व्यापक स्तर पर चर्चों और गिरजाघरों ( आश्रम ) का निर्माण किया गया । इनका निर्माण पुर्तगाली शासकों द्धारा कराया गया । गोवा के इन चर्चो में मुख्य हैं - सेण्ट कैथेड्रल, सेण्ट फ्रांसिस ऑफ असीस चर्च, सेण्ट कैथेरीन चैपल, बेसिलिका ऑफ बोम जीसस, चर्च ऑफ लेडी ऑफ रोजरी, चर्च ऑफ सेण्ट ऑगस्टीन । इन सभी को वर्ष 1986 में युनेस्को द्धारा विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया । ये सभी भवन गोथिक शैली में बने हैं, जिनका बाहरी हिस्सा टक्सस शैली और आन्तरिक हिस्सा कोरिन्थियन शैली में निर्मित हैं ।