दिलवाड़ा मन्दिर
दिलवाड़ा मन्दिर पाँच मन्दिरों का एक समूह है, जो राजस्थान के सिरोही जिले के माउण्ट आबू नगर में स्थित हैं । इन मन्दिरो का निर्माण 11वीं - 13वीं शताब्दी के बीच हुआ तथा यह जैन धर्म के तीर्थकरों को समर्पित हैं । इनमें "विमल वासाही मन्दिर" प्रथम तीर्थकर को समर्पित हैं । इस सम्पूर्ण मन्दिर के वास्तुकार, वास्तुपाल एवं तेजपाल नामक दो भाई हैं । यह मन्दिर सफेद संगमरमर से निर्मित हैं ।