चितौड़गढ़ का किला
चितौड़गढ़ का किला एक भव्य किला हैं, जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी हैं । यह किला राजस्थान के किलो में बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो 180 मी ऊँची पहाड़ी पर अवस्थित हैं । इस किले में बीका खोह, भाक्सी, घोड़े दौड़ने के चौगान, रानी पदमीनी का महल, गोरा - बादल की घुमरें राव रणमल की हवेली कलिका माता का मन्दिर, सूर्य कुण्ड, पता व जैमल की हवेलियाँ, गौमुख कुण्ड, कीर्तिस्तम्भ तथा महासती ( जौहर स्थल ) सहित अनेक महल व इमारतें हैं । इसमें एक कुम्भ श्याम का मन्दिर हैं, जिसके प्रांगण में मीराबाई का भी मन्दिर हैं । तुलजा भवानी एंव भामाशाह की हवेली भी भगनावेष के रूप में अवस्थिति हैं । इस किले ने कई विनाशकारी विध्वंस देखे । वर्ष 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया ।