मेहरानगढ़ का किला
मेहरानगढ़ दुर्ग जोघपुर में अवस्थित हैं । यह किला 15वीं शताब्दी का विशालकाय किला है जो मैदान से 125 मी ऊँचाई पर एक पथरीली चटटान पर स्थित हैं । यह किला आठ द्धारोंए अनगिनत बुर्जों एवं 10 किमी लम्बी ऊँची दीवारों से घिरा हैं । इस किले की नींव जोधपुर के राजा राव जोधा ने रखी थी, जिसे महाराजा जसवन्त सिंह ने पूर्ण कराया । मोती महल, फुल महल, शीश महल, सिलेह खाना एवं दौलत खाना किले का प्रमुख आकर्षण हैं । यह किला अब एक संग्रहालय हैं । महिलाओ के लिए इस किले में शीश महल एवं झाँकी महल भी बनवाए थें ।