हुमायूँ का मकबरा
हुमायूँ का मकबरा दिल्ली में स्थित हैं । यह मुगल वास्तुकला एवं स्थापत्य शैली का उत्कृष्ठ उदाहरण हैं । इस मकबरे का निर्माण हुमायूँ की पत्नी बेगा बेगम ( हाजी बेगम ) ने कराया । यह मकबरा 1572 ई. में तैयार हुआ । मकबरे के वास्तुकार मिराक मिर्जा ग्यासबेग ( ईरान ) थें ।यह मकबराए लाल बलुआ पत्थर से निर्मित मकबरे की संरचनाए 7 मी ऊँचे वर्गाकार चबूतरे पर निर्मित हैं । यह मकबरा 21.60 हेक्टेयर में बना हैं । इस मकबरे के दक्षिण में नाई का गुम्बद स्थित हैं । मुगल वंश के कई अन्य शासकों के शव भी यहाँ दफन हैं । वर्ष 1993 में इसे युनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया ।