जंजीरा फोर्ट
जंजीरा फोर्ट महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भुरूड गाँव में स्थित हैं । पश्चिमी भारत का यह एकमात्र किला हैं, जिसे पुर्तगाली या अंग्रेजी सेना जीत नहीं पाई । इस किले का निर्माण 15वीं शताब्दी में शुरू हुआ, जिसे बाद में अहमदनगर के निजाम के एक कमाण्डर ने पूर्ण कराया । किले का निर्माण रेत, सीसा और गुल पत्थरों के साथ मिलाकर किया गया हैं । स्थानीय लोग इस किले को "अजिनक्या" कहते हैं ।