लोटस  टेम्पल ( कमल मन्दिर )

यह  दिल्ली  में  अवस्थित  एक  बहाई  उपासना  मन्दिर  हैं । इस  मन्दिर  का  निर्माण  वर्ष  1986  में  पूर्ण  हुआ  और  1 जनवरी, 1987  से  यहाँ  प्रर्थना  करना  आरम्भ  हुआ । इस  मन्दिर  में  कोई  किसी  धार्मिक  देवी - देवता  की  मूर्ति  नहीं  हैं । यह  मन्दिर  सफेद  पत्थर  से  निर्मित  हैं, जिसमें  27  बड़ी - बड़ी  पंखुड़ियाँ  और  9  फूल  जो  आधे  खिले  कमल  के  फूल  के  आकार  में  बने  हैं । इस  मन्दिर  का  स्थापत्य  वास्तुकार  फरीबर्ज  सहबा  हैं । इसमें  सूचना  केन्द्र  का  सभागार  हैं  जहाँ  एक  साथ  400  लोग  बैठकर  प्रार्थना  कर  सकते  हैं ।