पटटडकल स्मारक परिसर
पटटडकल स्मारक परिसर भारत के कर्नाटक राज्य में पटटडकल ( पतदकल ) नामक कस्बे में स्थित हैं । चालुक्य वशं के राजाओं में यह 7वीं 8वीं शताब्दी के दौरान कई मन्दिरों का निर्माण कराया गया । इसमें नौ हिन्दू मन्दिरों की श्रृंखला के साथ - साथ एक जैनधर्मशाला हैं । यहाँ चार द्रविड़ शैली के, चार नागर शैली के तथा एक मिश्रित शैली ( पापनाथ ) का मन्दिर हैं । विरूपाक्ष मन्दिर यहाँ का सर्वश्रेष्ठ मन्दिर हैं, जिसे महाराजा विक्रमादित्य की रानी लोकमहादेवी ( 740 ) ने काँची के पल्लव वंश पर विजय के स्मारक रूप में बनवाया था । पटटडकल स्मारक परिसर को वर्ष 1987 में युनेस्को द्धारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया ।