श्री मीनाक्षी - सुन्दरेश्वर मन्दिर
मीनाक्षी सुन्दरेश्वर मन्दिर भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरै नगर में अवस्थित हैं । यह मन्दिर भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती को समर्पित हैं । इस मन्दिर का इतिहास अत्यन्त प्राचीन हैं । वर्तमान मन्दिर का वास्तुस्वरूप 16वीं शताब्दी है, जिसमें द्रविण वास्तुकला का स्थापत्य दिखाई देता हैं । इस मन्दिर में शिव की नटराज मुद्रा ( बायाँ पैर उठाए ) की मूर्ति स्थापित हैं । मन्दिर के मुख्य गर्भ - गृह को 3500 वर्ष से भी प्राचीन कहा जाता हैं । मन्दिर में 12 भव्य गोपुरम हैं, जिन पर अत्यन्त महीन चित्रकारी की गई हैं । मन्दिर में आठ खम्भों पर आठ लक्ष्मी जी मूर्तियाँ अंकित हैं । मीनाक्षी देवी को मछली के आँख के आकार वाली देवी के रूप में पूजा जाता हैं । मन्दिर के भीतर पोत्रमारै सरोवर हैंए जिसे स्वर्ण कमल सरोवर भी कहते हैं ।