ताजमहल

ताजमहल  उतर  प्रदेश  के  आगरा  में  यमुना  नदी  के  तट  पर  अवस्थित  हैं । इसका  निर्माण  मुगल  शासक  शाहजहाँ  ने  अपनी  बेगम  मुमताज  महल  की  स्मृति  में  कराया  था । इसका  निर्माण  1632 ई. शुरू  हुआ  तथा  1648 ई. में  पूर्ण  हुआ । इस  इमारत  की  वास्तु  शैली  फारसी, तुर्की, भारतीय  एवं  इस्लामी  वास्तुकला  के  घटको  का  सम्मिश्रण  हैं । इसके  वास्तुकार  अहमद  लाहौरी  थें । यह  इमारत  सफेद  संगरमर  से  निर्मित  है, जो  एक  वर्गकार  नींव  पर  आधारित  हैं । इस  इमारत  के  प्रांगण  में  चार  मानारें  हैं । 1983  में  युनेस्को  द्धारा  इसे  विश्व  विरासत  स्थल  सूची  में  शामिल  किया  गया ।