एग्मोर संग्रहालय ( चेन्नई )
वर्ष 1851 में निर्मित चेन्नई का एग्मोर संग्रहालय, मद्रास संग्रहालय के नाम से लोकप्रिय हैं । यह भारत का दूसरा सबसे प्राचीन संग्रहालय हैं, जो अपने आप में किसी खजाने से कम नहीं हैं ।कला, पुरातत्व, मानव - विज्ञान, मुद्रा शास्त्र और सुन्दर कला - कृतियों का यहाँ भण्डार हैं । इसके परिसर में 6 स्वतन्त्र भवन और 46 गैलरियाँ हैं । इस संग्रालय में प्रचीन दक्षिण भारत के कुछ उत्कृष्ट बौद्ध अवशेष और सिक्के भी शामिल हैं ।