भारतीय संग्रहालय ( कोलकता )
यह एशियाटिक सोसायटी के द्धारा पश्चिम बंगाल के कलकता में वर्ष 1814 में स्थापित किया गया था । यह एशिया का सबसे प्राचीन और भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय हैं । इसे 6 खण्डों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 35 गैलरियाँ हैं । यहाँ की कलाकृतियाँ और प्रदर्शनियों को पुरातत्व, कला, वनस्पति विज्ञान भू - विज्ञान, जन्तु - विज्ञान और मानव विज्ञान में वर्गीकत किया गया हैं । यहाँ की सिक्कों की गैलरी, संगीत वाद्ययन्त्र गैलरी, मुगल चित्रकारी गैलरी, मुखौटा गैलरी पर्यटकों द्धारा अधिक पसन्द की जाती हैं ।