राष्ट्रीय संग्राहालय ( दिल्ली )
वर्ष 1949 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थापित राष्ट्रीय संग्रहालय प्रदर्शनी का एक शानदार संग्रह हैं । यह भारत सरकार के "संस्कृति मन्त्रालय" के अधीन कार्यरत हैं । इस संग्रहालय में प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक समय तक की लाखो की संख्या में वस्तुएँ संग्रहित हैं । यहाँ प्रदर्शन के लिए वैदिक सभ्यता, गौतम बुद्ध के व्यक्तिगत प्रभाव, भारतीय राजाओं द्धारा उपयोग किए गए अस्त्र - शस्त्र और हथियार, कलाकृति, लकड़ियों की नक्काशी, वस्त्र संगीत, वाद्ययन्त्र और पत्थर की मुर्तियों सहित कई अन्य व्यक्तिगत अवशेष लगे हुए हैं ।