अजान्ता की गुफाएॅं

ये महाराष्ट्र राज्य के औरगांबाद जिले में स्थित पाषाण कट स्थापत्य गुफाएॅंह है। ये गुफाएॅं औरंगाबाद के अजन्ता नामक गॉव से 3.5 किमी दूर एक अश्व नाल आकार की घाटी में स्थित है। यहॉ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित चित्रण एंव शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते है। यहॉ कुल 29 गुफाएॅं है। जो इस घाटी की तलहटी में बहने वाली वाधूर धारा द्वारा निर्मित एक प्रपात के दक्षिण में स्थित है। अजन्ता का मठ जैसा समूह है जिसमें कई विहार और चैत्य गृह है। द्वितीय शताब्दी ई.पू. के इस स्थल को वर्ष 1983 में युनेस्को का विश्व विरासत स्थत घोषित किया गया।