अजमेर  

अजमेर यह राजस्थान राज्य का प्रमुख नगर है। अरावली पर्वत श्रेणी की तारागढ़ पहाड़ी के ढाल पर स्थित यह नगर सातवीं शताब्दी में एक चौहान राजा अजराज सिंह द्वारा बसाया गया था अजयराज सिंह ने ही चौहान वंश की स्थापना की थी इस नगर का मेल नाम अजमेरू था। यहाँ प्रसिद्ध मुसलमान सूफी सन्त मुइनुददीन चिश्ती का प्रसिद्ध मकबरा स्थित है जहाँ प्रतिवर्ष ख्वाजा चिश्ती के उर्स का आयोजन किया जाता है। यहाँ कई प्रसिद्ध जैन मन्दिर भी है। वर्तमान में अजमेर एक प्रसिद्ध रेलवे केन्द्र है।