अमृतसर
यह पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहर है। गौरवमयी इतिहास के इस नगर में ही सिखों का सबसे बड़ा गुरूद्वारा स्वर्ण मन्दिर(जिसका पूरा नाम हरमन्दिर साहब है) स्थित है। गुरू रामदास द्वारा 450 वर्ष पूर्व निर्मित कराए गए इस गुरूद्वारे को ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक देखने आते है। अमृतसर के अन्य दर्शनीय स्थलों में जलियॉंवाला बाग दुर्ग्याणा मन्दिर खरउददीन मस्जिद बाघा वॉर्डर तरनतारन आदि शामिल है।