बालासोर
यह ओडिशा राज्य के बालासोर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के उत्तर में स्थित बालासोर को ’चाँदीपुर बीच’ के लिए भी जाना जाता हैं अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष के दौरान प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जतिन्द्रनाथ मुखर्जी (’बाघा जतिन’ के नाम से प्रचलित) इसी शहर में ही घायल और मृत्यु को प्राप्त हुए थे। वर्तमान में बालासोर को भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कार्यक्रम की इण्टीग्रेटेड टेस्ट रनेज के स्थल के रूप में जाना जाता है। डीआरडीओ द्वारा यहाँ नाग, ब्रह्मोस, अग्नि मिसाइलों को विकसित किया जाता है।