बेलूर मठ
यह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुगली नदी के तट पर स्थित ’रामकृष्ण मिशन’ और ’रामकृष्ण मठ’ का मुख्यालय है। स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा वर्ष 1897 में स्थापित किए गए बेलूर मठ की वास्तु में हिन्दू, ईसाई और इस्लामी तत्वों का सम्मिश्रण है, जो धर्मों की एकता का प्रतीक है। 40 एकड़ में फैले इस मठ के प्रांगण में श्री रामकृष्ण मन्दिर, स्वामी विवेकानन्द मन्दिर, होली मदर्स मन्दिर, स्वामी ब्रह्मानन्द एवं रामकृष्ण संग्रहालय स्थित हैं। यह स्वामी विवेकानन्द जी के गुरु रामकृष्ण परमहंस को समर्पित है।