बोधगया
यह बिहार राज्य के गया जिले से लगा एक छोटा शहर है यह बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थल है, यहीं पर बोधि वृक्ष के नीचे तपस्या कर रहे भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान बुद्ध को बैशाख पूर्णिमा के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, इसलिए इस दिन को प्रतिवर्ष ’बुद्ध पूर्णिमा’ के रूप में मनाया जाता है। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध मन्दिर ’महाबोधि मन्दिर’ है, जिसे वर्ष 2002 में युनेस्को द्वारा ’विश्व धरोहर’ घोषित किया गया।