छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
यह भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुम्बई का एक ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है जिसे पूर्व में विक्टोरिया टमिनस नाम से जाना जाता था। भारत के वयस्ततम स्टेशनों में से एक यह स्टेशन मध्य रेलवे का मुख्यालय भी है। विक्टोरियन गोधिक शैली में बनी इस इमारत के मुख्य वास्तुकार फ्रेडरिक विलियन स्टीवन्स थे और यह इमारत वर्ष 1888 में बनकर पूरी हुई 2 जुलाई 2004 को इस ऐतिहासिक इमारत को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में मान्यता प्रदान की गई।