अमरावती
यह आन्ध्र प्रदेश के गुण्टूर जिले में स्थित एक गाँव हैं जो कुष्णा नदी के तट पर स्थित है। प्राचीनकाल में यह स्थल सातवाहन साम्राज्य की राजधानी था जिन्होने यहाँ तीसरी षताब्दी ई.पू. तक शासन किया था यहाँ श्री अमरलिगेश्वर स्वामी मन्दिर अमरावती महाचैत्य स्तूप महात्मा बुद्व की प्रतिमा जैसे कई ऐतिहासिक महत्व की कलाकृतियाँ है। यहाँ का सर्वाधिक प्रसिद्ध स्थल महाचैत्व स्तूप है जिसका संरक्षण भारतीय पुरातत्व विभाग(एएसआई) करता है। इस ऐतिहासिक स्थल के नाम पर ही आन्ध्र प्रदेश की नई राजधानी का नाम रखा गया है। इसके अलावा इस ऐतिहासिक स्थल को भारत सरकार की हदय योजना में भी चुना गया है।