कालीबंगा
यह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित एक प्राचीन ऐ प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह से हड़प्पा सभ्यता के महत्वपूर्ण अवशेष प्राप्त हुए है। वर्ष में राखलदास बनर्जी और दयाराम साहनी के नेतृत्व में मोहनजो दारो और हड़प्पा के उत्खनन द्वारा वर्ष पूर्व की प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता का पता चला था बाद में इस सभ्यता के केन्दों का और पता लगाया गया जिनमें कालीबंगा क्षेत्र अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मोहनजो दारो और हड़प्पा के बाद कालीबंगा हड़प्पा संस्कृति का तीसरा बड़ा नगर सिद्ध हुआ। इतिहासकारों के अनुसार यह स्थान प्राचीन काल की सस्वती नदी के तट पर स्थित था। सिन्धु घाटी सभ्यता के अन्य केन्द्रों से भिन्न कालीबंगा में एक विशाल दुर्ग के अवशेष भी मिले है जो यहाँ के मानव द्वारा अपनाए गए सुरक्षात्मक उपायो का प्रमाण है।