📚 Exam by Category
▾
Blog

Fort william Famous Robert Clive

Invalid Date · Most Famous Landmarks in the World

फोर्ट विलियम

यह पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित एक किला है, जिसका निर्माण मूल रूप् से 1696 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने कराया था। इसका नामकरण इंग्लैण्ड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर किया गया। 1757 ई. में प्लासी के युद्ध में इस किले को काफी हानि हुई। इसके बाद रॉबर्ट क्लाइव ने 1758 ई. में इस किले का पुनर्निर्माण कराया, जो 1781 ई. में पूरा हुआ। फोर्ट विलियम किले के आन्तरिक गार्ड रूम में ही काल कोठरी घटना (ब्लेक होल ट्रेजडी) हुई थी, जिसके तहत बंगाल के नवाब सिराजुद्दौल ने 146 अंग्रेज बन्दियों को एक कमरे में बन्द करवा दिया था।