कामाख्या मन्दिर
यह शाक्ति की देवी सती का मन्दिर है जो असम राज्य की राजधानी दिसपुर के पास कामाख्या नामक स्थान पर नीलाचल पर्वत पर स्थित है। यह शक्ति सिद्वपीठ माता सती की 51 शक्तिपीठी में सर्वोच्च स्थान है। यहाँ भगवती की महामुद्रा स्थित है। प्राचीन काल से सतायुगीन तीर्थ कामाख्या वर्तमान में तन्त्र सिद्वि का सर्वोच्च स्थल है। कामाख्यता मन्दिर में प्रतिवर्ष विश्व प्रसिद्व अम्बूवाची पर्व मनाया जाता है। यह अम्बूवाची पर्वत भगवती सती का रजस्वला पर्व होता है। यह पर्व विश्व के सभी तान्त्रिको एंव सिद्वपुरूषों के लिए वस्तुत एक वरदान है।