कन्याकुमारी
यह तमिलनाडु राज्य के सुदूर दक्षिण तट पर बसा एक शहर है जो हिन्दू महासागर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है। भारत के पर्यटक स्थल के रूप में विशेष महत्व रखने वाला यह शहर वर्षो से कला संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक रहा है। दूर दूर तक फैली समुद्र की लहरों के बीच यहाँ का सूर्दोदय और सूर्यास्य का नजारा बेहद आकर्षक होता है। कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थलों में कन्याकुमारी अम्मन मन्दिर गाँधी स्मारक तिरूवल्लुवर मूर्ति विवेकानन्द रॉक मेमोरियल सुचिन्द्रम नागराज मन्दिर पदमानभापुरम महल कोरटालम झरना तिरूचेन्दूर उदसगिरि किला प्रमुख है।